नगर निवासी एक युवक ने शनिवार के दिन चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही तीन व्यक्तियों द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट किए जाने का तहरीर स्थानीय थाने में तहरीर दिया है। नगर निवासी अंशु कुमार तिवारी के तकरीर के मुताबिक विगत 14 दिसंबर को रात्रि 9 बजे नगर के ही तीन युवक मेरे ही घर में घुसकर मेरे भाई को गाली गुप्ता देते हुए मारपीट किए। जिसकी सूचना थाने में दी गई। शनिवार के दिन दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। थाने से लौटते वक्त तीनों व्यक्तियों ने रास्ते मे मुझे हांकी, डंडे से पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।