सिकंदरपुर। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार की दोपहर कमिश्नर के रविंद्र नायक व डीआईजी विजय भूषण सिकंदरपुर पहुंचे, जहां एसडीएम सिकंदरपुर से दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी ली। अधिकारी द्वय ने कहा कि दंगाइयों के घर बयासी का नोटिस चिपकाए और उन पर ईनाम भी घोषित करें। इसके अलावा उनकी संपत्ति को कुर्क भी कराने का काम करें। कहा कि यह ध्यान रहे कि दंगाई कुर्की की कार्यवाई से पहले अपनी संपत्ति किसी को बेच न पाए। क्षेत्राधिकारी त्रयम्बक नाथ दुबे ने बताया कि कार्रवाई चल रही है कुछ आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया है तथा शेष आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसडीएम सिकंदरपुर राजेश यादव को निर्देश दिया कि सिकंदरपुर में कोई ऐसा कार्य करें ताकि सिकंदरपुर की अमनचैन लौट आए और यहां का माहौल सामान्य दिखे।