फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व पिकअप की टक्कर में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुराहा चट्टी के समीप तेज रफ्तार बाइक व पिकअप की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर देखते हुए गड़वार पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। पकड़ी थाना क्षेत्र के ऊकछी निवासी वीरू सिंह (32) व बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी विवेक सिंह किसी काम से चिलकाहार के तरफ से चोगड़ा चट्टी के तरफ जा रहे थे की कुकूरहा गांव के समीप पिकअप वाहन में आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं इस घटना में घटना के तुरंत बाद ही मौके पर बीरू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायल विवेक सिंह को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है, वहीं पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें