फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्पू और टैक्टर की हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा । कोटवारी मार्ग स्थित मोतिरा मोड़ के समीप सोमवार की शाम सात बजे टेम्पू और ट्रैक्टर की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें टेंपू ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसड़ा से आधा दर्जन सवारी भरकर टेंपू सोमवार की शाम कोटवारी जा रही थी। विपरीत दिशा से ईंट लेकर आ रही ट्रैक्टर से मोतिरा मोड़ के समीप टेंपू की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही सवारियों में चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी निवासी संतोष कुमार पुत्र योगेंद्र एवं बिहार वैशाली जनपद के जुड़ावनपुर थाना के राघोपुर निवासी लाल बहादुर पुत्र लखनदेव गम्भीर रूप से घायल हो गये। शेष यात्रियों को मामूली चोटें आयी। वहीं ड्राइवर कोटवारी निवासी बलदेव उर्फ लल्लन पुत्र इंद्रदेव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें