फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियुक्त पर डीपी एक्ट का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के नरनी गांव में बुधवार की सुबह रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गये। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में कराया गया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने को लेकर दो पक्षो में कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर एवं लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के फुलकांत राजभर (30), बालिका देवी (35) पत्नी मुन्ना राजभर तथा दूसरे पक्ष से सुभागिया देवी (50) पत्नी निठाली राम, जितेंद्र कुमार (30) घायल हो गये।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें