चिरैयामोड़ निवासी दीनानाथ गोड़ के घर का ताला तोड़कर शुक्रवार को चोरों ने 40 हजार रुपए समेत चार मोबाइल सेट पार चुरा लिए। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है। दीनानाथ ने बताया कि उसने आलू बेच कर 40 हजार रुपए घर पर रखे थे। शुक्रवार को घर में ताला बंद कर सपरिवार खेत पर गया था। जब वापस आया तो घर का ताला टूटा मिला और घर के अंदर से नकदी और चार मोबाइल सेट गायब मिले।