हल्दी। सोनवानी-हल्दी मार्ग पर पियक्कड़ों से आजिज आए लोगों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने बुधवार को पियक्कड़ों की खबर ली। पुलिस का लगातार चोरी, छिनैती और महिलाओं पर छींटाकशी की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर थानाध्यक्ष ने मातहतों के साथ कारवाई की। पुलिस का डंडा चलातो पियक्कड़ भाग खड़े हुए।
प्रतिदिन चार-पांच दर्जन पियक्कड़ों की टोलियां सड़क के दोनों पटरियों पर बैठ जाती थी और बेफिक्री के साथ मदिरा का दौर चलता था। लोग अपने परिवार के साथ इस रास्ते से गुजरने में भी कतराते थे। हाईकोर्ट के आदेश से राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर हल्दी में स्थित सरकारी अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान तो हटा दी थी, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। शराब की दुकान से करीब एक किलोमीटर उत्तर सात और 11 मार्च को छिनैती व चोरी की घटना हुई थी। नवागत थानाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ राय ने अपने मातहतों के जाकर सभी पियक्कड़ों को भगाया। साथ ही वहाँ दारूबाजों के लिए चीखना के रुप में चना, भूजा आदि का खोमचा लगाने वालों को हटाया और हिदायत दी कि दुबारा यहां जमघट लगा तो खैर नहीं।