फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर नकदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के टैगोर नगर मोहल्ले में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी के घर का ताला तोड़कर गुरुवार की रात चोरों ने नकदी सहित करीब सात लाख के सामान चुरा लिए। घटना उस समय हुई जब भजापा नेता अपने पैतृक गांव किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। शुक्रवार को जानकारी मिलने पर वह पहुंचे तो पाया कि डेढ़ लाख रुपये नकदी और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा निवासी भोला चौबे भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी के पद पर हैं। गुरुवार की दोपहर वह अपने परिवार के सभी सदस्यों को लेकर गांव चले गए थे। रात में करीब दस बजे तक उन्होंने आसपास के मकान वालों से मकान को देखकर बताने को कहा था। उस समय तक मेन गेट में ताला लगा हुआ था। सुबह आसपास के लोगों ने उनके मोबाइल पर फोन किया कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर भी कई ताले टूटने की बात बताई गई। भोला चौबे वहां से अपने मकान पर पहुुुंचे। देखा कि उनके कमरे का ताला टूटा हुआ है। इसके अलावा अंदर के कई कमरों का ताला तोड़कर मकान के एक-एक कमरे की तलाशी की गई है। बताया कि चोरों ने आलमारियों का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी के साथ ही करीब पांच लाख से अधिक के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में भोला चौबे ने शहर कोतवाली में तहरीर दे दी है। सूचना मिलने के बाद शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद डाग स्क्वायड और फारेंसिक जांच की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन किया। नगर क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि चोरी की जानकारी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें