फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव (बलिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजायत के मौजा पटसार निवासी हरी राजभर की 18 वर्षीय पुत्री राजमुनी ने गुरुवार की सुबह ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह शौच के बहाने घर से निकली राजमुनी पेट्रोल पंप के सामने रेलवे लाइन पर जाकर लेट गई। प्रात: करीब 7:30 बजे बलिया की ओर से चितबड़ागांव की ओर जा रही मालगाड़ी से कट गई। चितबड़ागांव स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें