फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दूकान का ताला तोड़ हजारों का सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित चांदूपाकड़ में रविवार की रात चोरों ने एक मोबाइल की दूकान का ताला चटका कर नकदी समेत हजारों रुपये के सामान चुरा लिए। वहीं बगल के जनरल स्टोर में भी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। बताया जाता है कि चांदू पाकड़ में नसीम अपनी मोबाइल की दूकान बंद कर घर चले गए। इसबीच देररात को चोरों ने उनकी दूकान का ताला तोड़कर उसमें रखा मोबाइल सेट, स्पीकर एवं मोबाइल पार्ट्स तथा बिक्री के हजारों रुपए समेट कर चले गए। वहीं, बगल में जनरल स्टोर के दूकानदार त्रिवेणी राजभर के दूकान में ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सुबह दूकान खोलने गए दूकानदार ताला टूटा हुआ पाया। पीड़ित ने लिखित सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें