बेल्थरारोड । उंभाव थाना क्षेत्र के नगरा मार्ग पर गुरुवार को सुबह कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां गंभीरावस्था के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नगरा थाना क्षेत्र के सतुहारी ग्राम निवासी विशाल (15) अपने रिश्तेदारी में पड़सरा आया था। सुबह वह बाइक पर सवार होकर नगरा मार्ग से बेल्थरारोड की ओर आ रहा था कि फरसाटार ग्राम के पास विपरीत दिशा से आ रहे कार से जोरदार टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवारों को मामूली चोटें आई जबकि बाइक सवार विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने अस्पताल पहुंच घायल किशोर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सहयोग का भरोसा दिलाया ।