फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत दो महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव में तड़के सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में भाजपा बूथ अध्यक्ष व उनके पिता समेत दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने जांच के बाद गंभीर रूप से घायलों को रतसर सीएचसी भेजा, लेकिन बूथ अध्यक्ष को डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना गड़वार अंतर्गत हरिपुर गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय पिंटू घर के दक्षिण के दिशा में ब्रह्मा स्थान का दीवाल जुड़वा रहे थे कि अचानक पाटीदार के कुछ लोग एकाएक फावड़ा से बूथ अध्यक्ष के ऊपर हमला बोल दिए। बचाव में पहुंचे पिता दयाशंकर उपाध्याय तथा उनकी पत्नी उमा देवी एवं बूथ अध्यक्ष की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। धर्मेंद्र उपाध्याय ने थाना में तहरीर देकर कहा है कि सोमवार को धारदार हथियारों उसके पड़ोसी आए और हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। इस घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें