बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी स्थित एक किराना की गुमटी में गुरुवार की शाम अज्ञात कारण से लगी आग से करीब लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार शिवरामपुर गांव निवासी अनंत राजभर की किराने कि दुकान गुमटी में गांव के चट्टी पर स्थित है। जिसे प्रतिदिन की तरह गुरुवार की शाम दुकान बंद कर दुकानदार घर चले गए। इसी बीच देर रात अज्ञात कारणों से गुमटी से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोग कुछ कर पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर करीब लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने दुकान स्वामी को फोन से सूचना दिया। जिसके बाद दुकानदार तत्काल चट्टी पर आये और रोने-बिलखने लगा। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मचारी ने रिपोर्ट तैयार की। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।