बेल्थरारोड। सिकंदरपुर मार्ग पर सोमवार को देर शाम हल्दी रामपुर के पास बोलेरो के धक्के से टेंपो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया ,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया कुर्मी टोला निवासी आदर्श कुमार पुत्र जवाहर चौधरी बलिया से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर टेंपो से सिकंदरपुर मार्ग की ओर आ रहा था। अधिक भीड़ के चलते टेंपो से उसका आधा शरीर बाहर निकला था। इस बीच विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बोलेरो ने आदर्श को पास लेते समय रगड़ दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया , जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।