फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 4 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर सुलुई निवासी रामचंद्र गुप्ता की पुत्री ललिता देवी की शादी 28 मार्च 2013 को धूमधाम से कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर निवासी मुराली गुप्ता के पुत्र मनोज कुमार से हुई थी। ललिता देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही 50 हजार रुपये की मांग को लेकर पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। जिसके चलते आज भी मैं अपने मायके में ही रह रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें