फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में फंसा झोला, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के जितौरा गांव के समीप गुरुवार की दोपहर एक बाइक सवार के बाइक में झोला फंस गया। जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, केवरा निवासी रामनाथ (क55) बुधवार को गाजीपुर जिले के लट्ठूडीह से अपनी पुत्री का तिलक चढ़ाकर घर वापस आ गए थे। गुरुवार को पुत्री के विवाह की तैयारी के लिए सामान की खरीददारी करने अपने गांव से बांसडीह बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह जितौरा गांव के पास पहुंचे कि बाइक में झोला फंस गया। जिससे बाइक असंतुलित हो कर गिर गई, जिनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें