रसड़ा। ग्रामीणांचलों में विद्युत चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया, जिसमें अवर अभियंताओं ने 12 लोगों को विद्युत चोरी के आरोप में कोतवाली पुलिस में मुकदमा पंजीकृत कराया। इस कार्यवाही से बिजली चोरी से विद्युत जलाने वालों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता राजीव रंजन राय ने नगर के श्रीनाथ बाबा रोड निवासी छोटेलाल पुत्र बद्रीप्रसाद तथा रूपी गड़ही निवासी केवल देवी पत्नी लालू चौहान पर चक्की चलाने, अवैध बिजली जलाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया। अवर अभियंता सीताराम बिंद ने फिरोजपुर के कैलाश राजभर पुत्र सूरज, लेखपाल राजभर पुत्र उमा राजभर तथा कोटवारी निवासी गुलाब, सुभाष, नेमचंद तथा दारा पुत्र गढ़ हरख वर्मा तथा बस्तौरा के काशी राजभर पुत्र सूरज पर विद्युत बकाया पर कनेक्शन काट दिये जाने पर बिजली चोरी से जलाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया।