फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान झुलसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के सिलहटा गांव में सोमवार की सुबह बिजली गिरने से एक किसान झुलस गया। वहीं एक विद्युत ट्रांसफार्मर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सिलहटा निवासी धर्मराज राजभर (40) पुत्र श्री कृष्ण सुबह शौच करने जा रहा था। रिमझिम बरसात के बीच बिजली कड़क कर गिरी। जिससे धर्मराज बुरी तरह झुलस गया। वहीं पास ही स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मौत का समाचार सुनते ही पत्नी, चार पुत्रियों एवं एक पुत्र की माता आशा देवी पर मानो दु:खो का पहाड़ ही टूट पड़ा। वहीं छोटे छोटे पुत्रियों एवं पुत्रों को रोते बिलखते देख हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें