फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के सुलुई गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर चले लाठी- डंडो के संघर्ष में महिलाओं समेत आधे दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। रविवार के दोपहर तीन बजे पहले से आ रही पुरानी रंजिश में रास्ते में बरजा को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठिया चटकने लगी। इस संघर्ष में ओमप्रकाश 20 वर्ष पुत्र शम्भूनाथ मंजू देवी 35 वर्ष पुत्री शम्भूनाथ विजय शंकर 40 वर्ष पुत्र शम्भूनाथ अंजू देवी 60 वर्ष तथा दूसरे पक्ष के मुनिया देवी 65 वर्ष तथा अतरजिया देवी 70 वर्ष घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें