फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाइलो गाड़ी से पुलिस ने पकड़ी 35 पेटी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनियर। स्थानीय पुलिस ने जाइलो गाड़ी में लदी 35 पेटी क्रेजी रोमियों व्हिस्की मुड़ियारी नेटुआ बाबा के पास से गुरुवार की देर रात बरामद कर थाने लायी। वहीं तस्कर सफल रहे। पुलिस ने वाहन स्वामी समेत दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी गई है। पुलिस की माने तो मनियर बस स्टैंड पर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच बलिया की तरफ काले रंग की जैलो गाड़ी आई। जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी लेकर बस स्टैंड से मुड़ियारी के तरफ भागने लगा। जिसे पुलिस ने पीछा कर मुड़ियारी स्थित नेटुअवा बाबा के स्थान के पास पकड़ लिया।लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल हो गए। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 35 पेटी में 1680 शीशी क्रेजी रोमियो व्हिस्की शराब पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें