फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा घोटाले में एक और फार्मासिस्ट आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दवा खरीद में सवा दो करोड़ रुपये घोटाले के मामले में एक और फार्मासिस्ट का नाम प्रकाश में आया है। करीब सवा करोड़ रुपये रिकवरी की संस्तुति करते हुए महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा अपर निदेशक आजमगढ़ को जांचकर्ता नियुक्त किया गया है। महानिदेशक के आदेश पर एडी ने आरोपी फार्मासिस्ट को दो दिन के अंदर कार्यालय में हाजिर करने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

दवा खरीद में घोटाले के मामले में चीफ फार्मासिस्ट रामकठिन राम का नाम प्रकाश में आने पर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ ने अपर निदेशक आजमगढ़ को जांचकर्ता नियुक्त किया। महानिदेशक के निर्देश पर अपर निदेशक आजमगढ़ ने 21 मई को पत्र भेजकर सीएमओ बलिया से चीफ फार्मासिस्ट रामकठिन राम से रिकवरी के मामले में दो दिन के अंदर साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ द्वारा 09 मई 2018 को जांच अधिकारी नियुक्त कर वर्ष 2013-14 दवा खरीद में एक करोड़ दो लाख 23025 रुपये की रिकवरी करने के लिए निर्देशित किया गया है, जिसकी जांच के लिए एडी ने दो दिन के अंदर साक्ष्य उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके पूर्व में जिले के केंद्रीय औषधि भंडार में तैनात फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश सिंह पर भी वर्ष 2003-04 से 2005-06 तथा वर्ष 2013-14 में दवा खरीद में दो करोड़ 21 लाख 94 हजार 394 रुपये घोटाले का आरोप है। इनकी भी साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए एडी ने एक बार नहीं तीन बार सीएमओ के यहां रिमाइंडर भेजकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। लेकिन अब तक किसी का भी साक्ष्य सीएमओ द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। इस बाबत एडी डा नंदलाल यादव ने बताया कि दवा खरीद मामले में एक और फार्मासिस्ट का नाम प्रकाश में आया है। उसका भी साक्ष्य दो दिन के अंदर उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें