बलिया। नरही थाना क्षेत्र के सराय कोटा निवासी अर्जुन प्रसाद पुत्र शेखराज चौधरी ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह को पत्रक सौंपा। जिसमें उजियार स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से कई बार में दो लाख 66 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया। इस पर एएसपी ने कार्रवाई करने का आदेश दिया। पत्रक में उल्लेख किया है कि मैं अपने बच्चें को लेकर दिल्ली में इलाज के लिए गया था। इसी बीच 27 मार्च से लेकर पांच अप्रैल 2018 तक उजियार स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से दो लाख 66 हजार रुपया कई बार में निकाला गया। यह पता तब चला जब मैं दवा खरीदने के लिए दिल्ली में एटीएम पहुंचा। जहां पैसा नहीं निकला। जब मैं यूनियन बैंक से पासबुक छपवाया तो पता चला। इसके बाद मैं शाखा प्रबंधक से मिला और आपबीती सुनाई।