उभांव पुलिस ने बिठुआ निवासी अभियुक्त उस्मान समेत दो के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्तों पर छेड़छाड़ करना तथा मोबाइल तोड़ देने का आरोप है। उधर गड़वार पुलिस ने दामोदरपुर निवासी अभियुक्त रवि गोंड के विरूद्ध पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्त पर नाबालिग लड़की को स्कूल से घर आते समय रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करना मना करने पर धमकी देने का आरोप है। रसड़ा पुलिस ने मंगरौनी निवासी अभियुक्त राजेंद्र यादव समेत चार के विरूद्ध छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्तों पर वादनी के शौच के समय टार्च जलाना, मना करने पर मारना-पीटना, गाली व धमकी देने के साथ ही साड़ी खींचकर अर्द्धनगभन कर देने का आरोप है।