फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी

Wed, 20 Dec 2017 10:19 PM IST
ballia
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव स्थित आभूषण की दूकान का दरवाजा तोड़कर मंगलवार की रात चोरों ने डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। सीताकुंड ढाले पर दुकान से उठाई गई आलमारी टूटी हालत में मिली। उसमें रखे आलमारी को चोर उठाकर चले गए। पीड़ित को बुधवार की सुबह चोरी का पता तब चला जब वह दुकान खोलने पहुंचा। तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी रामदुलार वर्मा की गांव में ज्वेलरी की दूकान है। रोजाना की तहरत दुकानदार मंगलवार की शाम दुकान बंद कर बगल स्थित कमरे में भोजन करने के बाद सो गया। इसी बीच चोरों ने रात में दुकान का दरवाजा तोड़ दूकान में रखी आलमारी उठाकर साथ लेकर चले गए। जिसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
 पीड़ित जब बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दरवाजा खुला देख अवाक रह गया। उसने तत्काल 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन में जुट गई। इस दौरान पुलिस को सीताकुंड ढाले से दक्षिण टूटी हाल में आलमारी फेंकी मिली। पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि चोरी गए सामानों में चांदी की पायजेब, पायल, बिछुआ, हथशंकर, सोने की नथुनी, लाकेट, मोती, झखला-झुमका, अंगुठी, मांगटीका एवं नकदी  शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें