ालगंज क्षेत्र के रामनगर गांव में मां-बेटी की शव मिलने के बाद पड़ोसियों से पूछताछ करते एसपी विपिन ?
- फोटो : BALLIA
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को मिले मां-बेटी के शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या नहीं हत्या मानकर तफ्तीश में जुट गई है। शुक्रवार को एसपी ने गांव जाकर मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। उधर, पीएम के बाद मृतकों का बलिया के महावीर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस मृतका के बेटे राणा प्रताप सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा रिश्तेदारों से पूछताछ हो रही है। बता दें कि 16 दिसंबर को गांव में मां और विवाहिता पुत्री का शव कमरे में मिला था। गांव के किसी ने उनके पुत्र को घर का दरवाजा खुला होने की बाबत फोन कर बताया था। जिस पर बेटे ने भांजे कर्णछपरा निवासी संजीत सिंह को ताला लेकर मकान में लगाने के लिए भेजा था। यहां शव देख कर उसने पुलिस को सूचना दी थी। उधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा को मामला आत्महत्या के बजाय हत्या का लगा। उन्होंने इसी बिंदु पर तफ्तशी करानी शुरू की। जबकि दोपहर में उन्होंने गांव जाकर मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टांडा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस इसी का मानकर तफ्तीश में जुट गई है। घटना में जो लोग सम्मिलित होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। मामले की तह में जाने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।