फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवासे में भिड़े बराती, युवक पर चाकू से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर गांव में शनिवार की शाम जनवासे में बराती आपस में ही किसी बात को लेकर भिड़ गए। बात मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायल के परिजनों ने दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ थान में मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, राजाराम की बरात देवकली थाना सुखपुरा से पकडी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी तूफानी राम के यहां आई थी। द्वार पूजा चल रही थी कि इसी दौरान बराती पक्ष के मनीष राम और बिजली उर्फ अमित यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला मारपीट तक जा पहुंचा और बिजली राम ने मनीष पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। इस दौरान अफरातफरी मची रही। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पकडी योगेश यादव समझा बुझाकर मामला शांत कराया। जबकि घायल को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, घायल के परिजनों की तहरीर पर पकडी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें