फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने सिकड़ी और दो अंगूठी उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाइड्रिल कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह दो विद्युत कर्मचारियों के घर पहुंचे ठग एक सिकड़ी और दो अंगूठी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पुलिस छानबीन में कर रही है। वही पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। जानकारी के अनुसार, हाइड्रिल कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार के घर दो ठग पहुंचे, जहां उन्होंने पुरुषों के सामने पीतल के बर्तन को चमकाया। इसके बाद चांदी के आभूषण को चमकाया। जैसे ही घर के पुरुष ऑफिस के लिए निकले वैसे ही ठगों ने उनकी पत्नी ममता देवी की सिकड़ी एवं पड़ोसी सुभाष देवी की दो अंगूठी को पानी में डाला। इसके बाद उसमें हल्दी डाला। जब वह नहीं चमका तो दोनों ठगों ने उसे आग पर 10 से 15 मिनट तक गर्म करने को कहा। जैसे ही महिलाएं पानी गर्म करने गई। वैसे ही ठग फरार हो गए। जब महिलाओं ने उसमें हाथ लगाया तो अंगूठी व सिकड़ी गायब थी। इसके बाद अपने अपने परिजनों को महिलाओं ने सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें