फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बारिश से पुराने कटहलनाला पुल के एप्रोच में दरार, यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर से गुजरने वाले एनएच-31 के कटहल नाला के पुराने पुल के एप्रोच मार्ग में मंगलवार की देर शाम बारिश से दरार आ गया। इससे यातायात भी बाधित हो गया। वाहन संभलकर निकलते रहें। पुल के दोनों साइड में पहले से ही गड्ढे बने हुए हैं। प्रशासन की लापरवाही से गड्ढों को दुरूस्त नहीं किया गया था। कटहल नाला गंगा के पानी से लबालब हुआ है। पुल से बाढ़ का पानी कुछ ही नीचे है। पुल के करीब जलकुंभी फंसी हुई है। निर्माणाधीन फोरलेन पर पुराने पुल के करीब नए पुल के निर्माण के दौरान भी एप्रोच धंसा था। उसके बाद किसी तरह से उसका मरम्मत किया गया था। गाजीपुर-मांझी मार्ग होने के कारण पुल पर काफी संख्या में बड़े वाहनों का संचालन होता है। अभी नया पुल चालू नहीं किया गया है, जिससे पुराने पुल से ही वाहनों का लोड रहता है। ऐसे में अगर पुल का एप्रोच डैमेज हुआ तो यातायात में काफी दिक्कत होगी। एचएचआई के परियोजना निदेशक एसडी पाठक ने बताया कि एप्रोच को तत्काल मरम्मत कर दुरूस्त किया जाएगा। यातायात में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसका पूरा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें