फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खरपतवार जलाने के कारण कई पेड़ झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। अपने खेतों के सामने सड़क के किनारे खरपतवार जलाने के लिए कुछ ग्रामीणों द्वारा खरपतवार में आग लगाने से उसकी चपेट में आकर वन विभाग द्वारा सड़क के किनारे लगाए गए सैकड़ों पेड़ झुलस गए हैं। जागरूक लोगों ने वन विभाग से इसकी जांच करा कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बलराम सिंह का डेरा से करण छपरा जाने वाले मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करण छपरा के निकट सैकड़ों पेड़ खरपतवार जलाने के कारण आग की चपेट में आकर झुलस गए। यही स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बलराम सिंह के डेरा के कुछ आगे की है। इसी तरह सोनबरसा दलन छपरा मार्ग पर भी खरपतवार जलाने के क्रम में दर्जनों पेड़ आग के जद में आकर झुलस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें