न्यायालय सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट तपस्या त्रिपाठी की अदालत में 2010 के मामले में वीरेंद्र सिंह मस्त, उपेंद्र तिवारी, देवेंद्र यादव, विजय गुप्ता और रंगनाथ मिश्रा के खिलाफ आरोप तय किया गया।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के 2010 का है। वादी के अनुसार यह लोग जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारा लगा रहे थे जिसमें अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। इसमें मुकदमा दर्ज कराया गया। उक्त मुकदमा का विचारण उपरोक्त न्यायालय में चल रहा है जिसमें उक्त सभी आरोपी न्यायालय में बुधवार को उपस्थित हुए। न्यायालय ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ आरोप तय किया। जिसमें सभी लोगों ने फिर से विचारण की मांग की।