बलिया। जनपद के 12 निकायों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को शांति तरीके से सम्पन्न हो गया। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा, सुरक्षा से लेकर तमाम इंतजाम रहे, केंद्रों के अंदर बाहर पीएसी और पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। संबंधित थाना प्रभारी क्षेत्र में चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व एसपी राजकरन नय्यर शांति व्यवस्था को लेकर लगातार केंद्रों का चक्रमण कर जवानों व अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहे। मतगणना केंद्र के अंदर प्रत्याशियों व एजेंटों को मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहा। प्रवेश द्वारा पर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही किसी का भी प्रवेश रहा, जवान प्रतिबंधित समान को गेट पर ही निकलवा दे रहे थे। बिना अनुमति के पानी की बोतल तक को अंदर नहीं ले जाने दिया। जिसके कारण वोटों की गिनती करा रहे एजेंट पानी के लिए दोपहर तक तरसते रहे। पूरा केंद्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
बलिया-बांसडीह रोड़ से मंडी गेट जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात रहे। समर्थकों के आवाजाही पर पूरी तरह रोक रही। सिर्फ पास वाले लोगों और सरकारी वाहनों को ही परमिशन था। जिले के अन्य निकायों रसड़ा का तहसील के अधिवक्ता भवन, नगरा का रसड़ा तहसील के सभागार में, सिकंदरपुर की मतगणना जूहा स्कूल, नगर पंचायत बेल्थरारोड़ की मतगणना जीएमएएम इंटर कॉलेज व बैरिया का बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा इंटर कालेज में, रेवती, मनियर, सहतवार व बाँसडीह की मतगणना बांसडीह इंटर कालेज में हुई। सभी जगहों पर कड़ी सुरक्षा में मतगणना हुई।