फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आज से आठ बजे से संचालित होंगे परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अब एक अप्रैल से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संचालन का समय सारणी बदल जाएगा। अब परिषदीय स्कूल सुबह आठ बजे से अपरान्ह दो बजे तक खुलेंगे तथा मध्यावकाश 10:30 बजे से 11:00 बजे एवं प्रार्थना सभा सुबह 8 बजे से 08:15 तक होगा।
विज्ञापन

वहीं, शिक्षा की धारा से शत-प्रतिशत नौनिहालों को जोड़ने के साथ परिषदीय स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान में गुरुजी घर-घर दस्तक देंगे और शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित कर उनका स्कूल में प्रवेश दिलाएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर कार्य करना शुरू कर दिया है। नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए स्कूल में कार्यरत शिक्षक व प्रधानाध्यापक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे। इस दौरान पांच वर्ष आयु के बच्चों को सूचीबद्ध करते हुए उनका प्रवेश कराने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के दौरान बीच में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को भी चिह्नित कर उन्हें शिक्षा की धारा से जोड़ा जाएगा। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान अभिभावकों को स्कूल की उपलब्धियों तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में सहयोग करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें