बलिया। जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पीए समेत 77 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कुल मरीजों की संख्या 852 हो गई है। अब तक कुल 771 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 492 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। जबकि कुल एक्टिव केस 326 हैं तथा नौ की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने की। जिले के निवासी गैर जनपदों में रहने वाले को मिलाकर कुल 915 मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य टीम सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही थी। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने का निर्देश दिया।