बलिया। जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के 85 नए मरीज मिलें है। जबकि कोरोना से होने वाली मौत शून्य रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जनपद में अब तक कोरोना से मरने वालों की तादाद 210 है। इसके अलावा एक्टिव केस 1164 हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है। सीएमओ ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 847 कंटेमेंट जोन बनाए गए है, जहां 1073 प्रवासी कामगोरों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि 14 लोगों को कोविउ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि वृहस्पतिवार को 1178 लोगों का एंटीजन टेस्ट और 759 लोगों की आरटीपीसीआर जॉच कराई गई। इसके अलावा 188लोगों में कोरोना किट का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं।