फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलकर्मी कोरोना संक्रमित, खाली कराया गया तहसील परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। तहसील के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिसर को खाली कराया गया। इससे वादकारी, अधिवक्ता और अन्य सरकारी कार्यों से तहसील पहुंचने वाले लोग परेशान हो गए। तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना जांच रिपोर्ट में तहसील का एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसकी सैंपलिंग गत शुक्रवार को की गई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने से पूरे तहसील को 24 घंटे तक के लिए सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें