नगर के चित्तू पांडेय सब्जी मंडी खरीददारी करते लोग।
- फोटो : BALLIA
बलिया।कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे देश व्यापी इंतजामों का असर मंगलवार को सब्जियों के आसमान छूते भाव के रुप में सामने आया। जिससे सीधे तौर आम आदमी प्रभावित होते दिखा। लेकिन मरता क्या न करता कि तर्ज पर लोग मंगलवार को सब्जी मंडियों में उतरें और ऊंची भाव में बिक रही सब्जियों की खरीददारी की। क्योंकि उन्हें इस बात की आशंका खाये जा रही थी कि पता नहीं कब जिले में लाक डाउन की घोषणा हो जायेँ। इस खबर में उन ग्राहकों और दुकानदारों की प्रतिक्रिया शामिल है, कोरोना के चलते अचानक बढ़ी महंगाई से बेजार है।
-
सब्जी पहले अब
परवल 80 100
भिंडी 60 160
बैंगन 30 60
हरा मटर 40 80
टमाटर 20 40
कटहल 60 160
मूली 10 40
शिमला मिर्च 30 40
गाजर 20 50
नेनुआ 80 100
खीरा 20 40
बीनस् 20 60
कोहड़ा 20 40
चुकुंदर 10 40
प्याज 20 30
लहसुन 100 120
आलू 15 24
लौकी 20 50 प्रति पीस
गोभी(पत्ता/फूल) 10 30 प्रति पीस
हरा मिर्च 80 400 प्रति किग्रा
----------------------