फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 60 मिले नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 161, मौत 109

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में नगर व उसके आसपास समेत ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं। बावजूद लोग गंभीर नहीं हो रहे हैं। जबकि दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उप्र समेत अन्य प्रांतों में कोरोना तेजी से फैल रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित नए मरीजों की संख्या 60 है वहीं एक्टिव केस 161 हैं। जबकि दो लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में इस संक्रमण से अब तक कुल 109 लोग दम तोड़ चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार रविवार को कुल 1756 लोगों की जांच की गई जिसमें 60 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब तक 336487 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। होम क्वारंटीन में 95 लोगों को रखा गया है। जबकि फैकल्टी एल-टू बसंतपुर एवं एल-थ्री बीएचयू में 15 लोगों को भर्ती किया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने लोगों से अनुरोध किया कि थोड़ी भी लापरवाही ना करें। दूसरे फेज में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें