फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समेत 54 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र में गांव में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिले में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सहित 54 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। ऐसे में संक्रमित मरीजों की संख्या 3649 हो गई है। इसमें पहले से भर्ती 3595 में से 2952 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 657 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 40 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 3765 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दी। डीएम ने बताया कि बैरिया में तीन, वंश गोपालछपरा में तीन, शहर के कृष्णा टाकीज एक, कासिमबाजार में एक, गोपालबिहार कालोनी में एक, जानलिनगंज में एक, भृगु आश्रम शिशु मंदिर में चार, जगदीशपुर में एक, बांसडीह पोखरेंद्र रामपुर कला में एक, हालपुर में एक, बांसडीह में एक, खरौनी में तीन, शाहपुर में एक, खेवसर में एक, इलाहाबाद बैंक बांसडीह में एक, केवटलिया कला में एक, बेरूआरबारी के कथवाली एक, करम्बर में एक, दंतवाड़ा में चार, बेलहरी के बिगही में एक, चिलकहर के फेफना में एक, दुबहर के नगवा में दो, बांसडीहरोड में एक, हनुमानगंज के कपूरी में दो, मनियर में एक, जिंदापुर में एक, सिकंदरपुर थाना में एक, नवानगर के बाराडीह में एक, हुसैनपुर में एक, कोदई में एक, देवकली नवानगर में एक, सीयर के बेल्थरारोड में एक, सीएचसी सीयर में एक, जमुआ में एक, भीमपुरा नंबर एक में दो, सोहाव के डुमराव में एक, नगरा के स्वराजचनौती में एक, गड़वार के बलेजी में एक, अमडिया में एक पॉजिटिव केस पाए गए हैं। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने दूरभाष पर स्वयं के पाजिटिव होने की जानकारी दी। बताया कि परिवार में मां, भाई तथा भाई की शिक्षामित्र पत्नी समेत पांच लोग पॉजिटिव हैं। कहा कि हम सभी होम क्वारंटीन में है। उन्होंने उन सभी लोगों से अनुरोध किया कि इधर जो लोग उनके सम्पर्क में आये है, वे स्वत: अपनी जांच करा ले और आइसोलेट हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें