हल्दी थाना क्षेत्र के मुढ़ाडीह ग्राम पंचायत का पुरवा गायघाट में मंगलवार की शाम गांव के ही एक युवक ने अपने ही गांव की लड़की पर फब्तियां कसी तो उसके भाई ने सुन लिया और लड़के की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद दोनों तरफ से मारपीट हुई। घटाना की सूचना मिलने ही क्षेत्राधिकारी बैरिया, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए।
बलिया में थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में मंगलवार की देर शाम फब्तियां कसने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तलवार आदि धारदार हथियार का खुल कर प्रयोग हुआ। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रात में ही क्षेत्राधिकारी बैरिया समेत पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएससी तैनात की गई है।
विज्ञापन
हल्दी थाना क्षेत्र के मुढ़ाडीह ग्राम पंचायत का पुरवा गायघाट में मंगलवार की शाम गांव के ही एक युवक ने अपने ही गांव की लड़की पर फब्तियां कसी तो उसके भाई ने सुन लिया और लड़के की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद दोनों तरफ से मारपीट हुई। घटाना की सूचना मिलने ही क्षेत्राधिकारी बैरिया, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। इस मामले में पुलिस ने नेहा खातून पुत्री मुहम्मद निजामुद्दीन की तहरीर पर गांव के ही बुआ राजभर, सुगंध पांडेय,धीरेश पान्डेय व निरहु पान्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उच्चाधिकारियों ने दो समुदायों के बीच विवाद होने के कारण पीएससी तैनात की है।