फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पैमाइश के बाद विवाद, मौके से खिसके अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दलन छपरा गांव के पुरवा रामनगर चिमनी में शुक्रवार को पैमाइश के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दोकटी पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना होने से बच गई। रामनगर निवासी रजनीश उपाध्याय अपने जमीन की पैमाइश कराए थे। नापी में मुन्नीलाल यादव की झोपड़ी व खोंप भी उनके चक में पड़ गया था। इसे उजाड़ने के लिए नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में तहसील प्रशासन के साथ दोकटी, बैरिया, हल्दी, रेवती थानों की भारी पुलिस के सात चकबंदी विभाग के सीओ, एसीओ, दो लेखपाल पहुंचे थे। रजनीश उपाध्याय के पक्ष से भी पांच दर्जन लोग पहुंचे थे। यादव पक्ष का कहना था कि यह जमीन हमारी मूल नंबर है।
विज्ञापन

उपाध्याय दूसरे जगह से चक मंगाकर लाए हैं। यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। जब तक वहां से फैसला नहीं हो जाता तब तक कोई परिवर्तन नहीं होगा। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। मारपीट और हो हल्ला देख अधिकारी मौके से खिसक गए। दोकटी थानाध्यक्ष मदन पटेल ने दोनों पक्षों को अलग हटाया। समझाया कि मामला उच्च न्यायालय में है। ऐसे में यहां कोई परिवर्तन नहीं हो सकता।
फैसला आने के बाद ही कोई परिवर्तन होगा। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस बीच लगभग एक घंटे तक पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा। थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। मौके पर शांति है। पुलिस नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन








रामगढ़। अग्निवीर वायु (एयर फोर्स) सेना भर्ती के लिखित परीक्षा में इस बार भी भीम सर कोचिन सेंटर में लड़कियों का दबदबा कायम रहा। बलिया जिले के मझौवां गांव की किसान की बेटी निक्की यादव पुत्री रामदयाल यादव ने लिखित परीक्षा के कुल 50 में 44 अंक व अनुपमा सिंह पुत्री दीपक सिंह निवासी नवकागांव ने कुल 50 में 37 अंक प्राप्त कर पिता और गांव का मान बढ़ाया है। जैसे ही रिजल्ट आने पर सफलता की सूचना मिली। घर पर मां व पिता का खुशी से सीना चौड़ा हो गया और एक दूसरे को मिढ़ाई बांट खुशी का इजहार किया। निक्की यादव घर से कोचीन सेंटर आने जाने से हिचकिचाती थी। भीर सर के समझाने के बाद कोचीन आना प्रारंभ किया। निक्की और अनुपमा शुरू से ही पढ़ने में होनहार थी। दोनों छात्राओं ने पीएन इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की।जो भीम सर कोचिंग सेंटर मझौवां में अग्निविर परीक्षा की तैयारी करती है। भीम सर कोचिंग सेंटर के संचालक अमित सिंह भीम ने लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को सम्मानित किया। कहा कि जो लोग लड़के लड़कियों में फर्क समझते है उनके लिए ये लड़कियां समझ केलिए आईना है। देश के हर क्षेत्र में अब लड़कियां अग्रसर है। शिक्षक सुमित सिंह और अमित सिंह '''' भीम'''' ने समस्त सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें