बलिया। जिले में विद्युत आपूर्ति एवं उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण को मंडल कार्यालय में सहयोगी नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। यह सहायक अभियंता (आइटी) आशीष कुमार, मोबाइल नंबर 9453047798 के नियंत्रणाधीन कार्य करेगा। वह प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण कर दैनिक रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के लिए उपलब्ध कराएंगे। यह जानकारी विद्युत वितरण मंडल के कार्यालय अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध कंप्यूटर पर उपभोक्ता की शिकायत दर्ज कराने, विद्युत आपूर्ति बाधित होने आदि की सूचना एकत्रित करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर 9453048337 है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। दिन व रात की पालियों में सहयोगी नियंत्रण कक्ष संचालन के लिए कर्मी तैनात रहेंगे।