बैरिया। संविदा विद्युतकर्मियों की हड़ताल शनिवार की सुबह खाते में एक महीने का मानदेय आने के बाद समाप्त हो गई। सभी संविदा विद्युतकर्मी काम पर लौट आए। दो महीने के मानदेय और सात महीने का पीएफ का पैसा संविदा विद्युतकर्मियों के एकाउंट में नहीं गया था।
इसके चलते अवर अभियंताओं को विद्युत उपकेंद्रों का चार्ज देकर संविदा विद्युतकर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए थे। विद्युत आपूर्ति चरमराता देख बिजली विभाग के अफसर हरकत में आए। संबंधित नियोजन कंपनी से एक महीने का पैसा संविदा विद्युतकर्मियों के खाते में डलवाया गया। इसके बाद, यह आश्वासन दिया गया कि बाकी बकाया मानदेय और पीएफ का पैसा जल्द ही उनके एकाउंट में डाल दिया जाएगा। इसके बाद, संविदा विद्युतकर्मी काम पर लौट आए हैं। इस बाबत अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सुचारू ढंग से शुरू हो गई है। बकाया मानदेय और पीएफ का पैसा जल्द ही उनके खाते में डाल दिया जाएगा। संवाद