फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकुल्हां रेलवे स्टेशन पर अभी भी आधा अधूरा है निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। छपरा-बलिया-औड़िहार रेल मार्ग के दोहरीकरण के क्रम में बकुल्हां रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज और दो नंबर प्लेटफार्म का निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से पूरा नहीं हो पाया है। प्लेटफार्म दो के पास न तो ट्रैक बिछा है न ही प्लेटफार्म पर पेयजल, शौचालय की व्यवस्था है। शेड नहीं होने से यात्रियों को धूप और बारिश में परेेेशानी का सामना करना पड़ता है। इन दिनों स्टेशन पर ठेकेदार के कर्मचारी नदारद हैं। स्थिति देखकर लगता है इन कार्यों के खत्म होने में काफी समय लगेगा। इस मामले में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अप्रैल तक कार्य पूरा हो जाएगा। जो निर्धारित समय अवधि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें