फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अभियान में 165 बकायेदारों के काटे कनेक्शन, 38 लाख की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर में बिजली बिल बकाया वसूली को लेकर विद्युत निगम ने बुधवार को अभियान चलाया। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में दिन भर चले अभियान में 165 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। वहीं, 9 बकायेदारों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभियान के दौरान 38 लाख की राजस्व की वसूली की गई।
विज्ञापन

विद्युत बिल बकाया वसूली के लिए विभाग ने सात टीमों को गठन किया था। एसडीओ टाउन ऋषिकेश सिंह यादव, रंजीत यादव व अनिल राम के नेतृत्व में अवर अभियंता, लाइनमैन व मीटर रीडर की टीम बारिश के बाद भी पहुंचकर मौके पर कार्रवाई की। कनेक्शन विच्छेदन के दौरान टीम ने बिल त्रुटि का भी तत्काल समाधान किया। जिन उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा कर दिया उनका कनेक्शन फिर से जोड़ दिया गया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि बकायेदारों से वसूली के साथ विद्युत चोरी रोकने का अभियान लगातार चलता रहेगा। बृहस्पतिवार को रघुनाथपुर व विशुनीपुर बकायेदारों विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें