सिकंदरपुर। अनुसूचित बेटी के सम्मान में आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए सिकंदरपुर में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में नगरा मोड़ चौराहे से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च नगरा मोड़ से तकरीबन एक किलोमीटर दूर चलकर स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर सभा के रूप में तब्दील हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में अनुसूचित, पिछड़ों, बेटियों पर अत्याचार हो रहा है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मांग की कि 24 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी हो। नगर अध्यक्ष सिकंदरपुर नियाज अहमद आदि मौजूद रहे।