बलिया। शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में जओलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को छह सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें प्रदेश में संचालित विश्वविद्यालयों, महावोिद्यालयों, उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड के छात्रों की एक सेमेस्टर की फीस माफ करने, सरकारी /प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में पाठ्य - पुस्तकों में बदलाव न करने तथा छात्रों की ड्रेस सबार- ्बार न बदलने, शिक्षण संस्थानों में कार्यरत मान्यता प्राप्त /गैर मान्यता प्राप्त प्राइवेट शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रदेश सरकार की तरफ से कम से कम आठ हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने, वकीलों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से छ: महीने का आर्थिक राशि मानदेय देने, मध्यम वर्ग के परिवारों की छ: महीने की ईएमआई माफ करने, प्राईवेट कम्पनियों /संस्थानों में कार्यरत युवाओं, मजदूरों को प्रतिमाह 18000रूपये छ: महीने का आर्थिक सहयोग देने की मांग शामिल है। ज्ञापन को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट ने लिया और कार्यवाही हेतु राज्यपाल को प्रेषित करने का आश्वासन दयिा। शाहीद अली खाँ, राजनारायण उपाध्याय, डाँ. विजया नन्द, हरिकेन्द्र कुमार सिंह, बिशाल चौरसिया, राम जन्म चौहान, अखिलेश बर्मा, भैया लल्लू सिंह, सुनील कुमार सिंह, मुन्ना उपाध्याय, रामधनी सिंह, फुलबदन तिवारी, धीरेन्द्र आनंद मिश्रा, पारसनाथ बर्मा, रामजन्म सिंह, अन्नु पाण्डेय, दुर्गेश कुमार सिंह, पप्पू कुमार सिंह, महेश प्रसाद गोंड, अनुभव तिवारी गोलू, राजेश कुमार मिन्टु, जाकिर हुसैन, रमाशंकर, श्री निवास राजभर, हरिनारायण राजभर आदि रहें।