बांसडीह। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ताओं ने सोमवार को बांसडीह नगर के मझवा बस्ती में विद्युतीकरण न होने व क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बांसडीह उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
अभिजीत तिवारी ने कहा कि बांसडीह क्षेत्र में अत्यधिक मात्रा में बिजली कटौती की जा रही है। इस कारण आम जनमानस को इस भीषण गर्मी में बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आग्रह किया गया है कि इस कटौती को बंद किया जाए, लेकिन कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। बांसडीह नगर पंचायत के मझवा क्षेत्र में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हो सका है। इस संबंध में मुखिया पांडेय, दिग्विजय सिंह, आशुतोष चौबे बंटी, अभिषेक पाठक, अतुल गुप्ता, रोहित यादव, अजय सिंह, राजा सिंह, शुभम सिंह, कर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र गोंड, रोहित यादव, नितेश पांडेय, सूर्यदेव तिवारी, किशन सिंह आदि रहे।