जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष उमाशंकर
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में मंगलवार को जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 मार्च से 14 अप्रैल तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर राहुल गांधी की नीतियों और पार्टी के संदेश को पहुंचाएंगे। साथ ही मुख्य बाजारों में पदयात्रा और नुक्कड़ सभाएं भी की जाएंगी। इस दौरान वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल का स्वागत किया गया। अरविंद पटेल ने युवाओं और बेरोजगारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना की। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार रहने की अपील की। बैठक का संचालन संतोष चौबे ने किया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, सत्यप्रकाश उपाध्याय, राजेंद्र चौधरी और अनुपमा सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद