फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस के आगे बीन बजाकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बलिया के बांसडीह कस्बा में भाजपा सरकार के खिलाफ भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन करते युवा का - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीह। तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में शुक्रवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव श्री सत्यम ने कहा कि केंद्र सरकार को जनता से कोई लेनादेना नहीं है। वह अडानी अंबानी को देश मानकर सिर्फ काम कर रही है। पेट्रोलियम कीमतों की बढ़ोतरी से आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है, मगर केंद्र सरकार में बैठे लोग जनता के ऊपर रोज नए कानून के माध्यम से उनकी गाढ़ी कमाई को लूटने चाह रहे हैं। इस मौके पर श्रीप्रकाश मिश्रा, अजीत कुमार, धर्मेंद्र ठाकुर, विनोद सिंह, मुकेश पांडेय, राजकुमार सोनी, फ़ैयास अंसारी, मोबिन अंसारी, राजू राजभर, राकेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें