किसानों के खाद सहित अन्य समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : BALLIA
बलिया। किसानों को डीएपी खाद न मिलने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया । इस दौरान कार्यकताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के मुद्दे पर बिल्कुल फेल हो चुकी है। किसान खाद के लिए इधर-उधर का समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यह सरकार सिर्फ राष्ट्रवाद का नारा देकर आमजन को भ्रमित करने का काम कर रही है। इस किसान विरोधी सरकार को अब सत्ता से उखाड़ फेंकने के बाद भी किसानों का भला हो सकता है। इस मौके पर ओमप्रकाश पांडेय, विनोद सिंह, संतोष कुमार चौबे, सागर सिंह राहुल , जाकिर हुसैन, शाहिद अली,मुन्ना उपाध्याय, दिनेश राजभर,अरून यादव , रमाशंकर सिंह, रमा शंकर यादव, संतोष गोयल , फूल बदन तिवारी आदि रहे।